M Jamali by السلام علیکم✍️welcome✍️ असा की मार से दरिया फट गया,

असा की मार से दरिया फट गया,





             "=असा की मार से दरिया फट गया ="                            
"हज़रते मूसाअलैहिस्सलाम  एक मुद्दते दराज़ तक फ़िरऔन को हिदायत फ़रमाते रहे और आयात व मोजिज़ात दिखाते रहे मगर उस ने हक़ को कबूल नहीं किया बल्कि और ज़ियादा उस की शरारत व सरकशी बढ़ती रही । और बनी इस्राईल ने चूंकि उस की खुदाई को तस्लीम नहीं किया इस लिये उस ने इन मोअमिनीन को बहुत ज़ियादा जुल्मो सितम का निशाना बनाया। इस दौरान में एक दम हज़रते मूसा अलैहिस्सलाम  पर वही उतरी कि आप अपनी कौम बनी इस्राईल को अपने साथ ले कर रात में मिस्र से हिजरत कर जाएं ।                         ,चुनान्चे , हज़रते मूसा अलैहिस्सलाम  बनी इस्राईल को हमराह ले कर रात में मिस से रवाना हो गए । जब फ़िरऔन को पता चला तो वोह भी अपने लश्करों को साथ ले कर बनी इस्राईल की गिरिफ़्तारी के लिये चल पड़ा । जब दोनों लश्कर एक दूसरे के करीब हो गए तो बनी इस्राईल फ़िरऔन के खौफ़ से चीख पड़े कि अब तो हम फ़िरऔन के हाथों गिरिफ़्तार हो जाएंगे, और बनी इस्राईल की पोजीशन बहुत नाजुक हो गई क्यूंकि इन के पीछे फ़िरऔन का खूख्वार लश्कर था। और आगे मौजें मारता हुवा दरिया था। इस परेशानी के आलम में हज़रते मूसा मुतमइन थे और बनी इस्राईल को तसल्ली दे रहे थे।     जब दरिया के पास पहुंच गए तो अल्लाह तआला ने हज़रते मूसा  अलैहिस्सलाम को हुक्म फ़रमाया कि तुम अपनी लाठी दरिया पर मार दो । चुनान्चे जूही आप ने दरया पर लाठी मारी तो फौरन ही दरिया में बारह सड़कें बन गई और बनी इस्राईल उन सड़कों पर चल कर सलामती के साथ दरिया से पार निकल गए। फ़िरऔन जब दरया के करीब पहुंचा और उस ने दरिया की सड़कों को देखा तो वोह भी अपने लश्करों के साथ उन सड़कों पर चल पड़ा । मगर जब फ़िरऔन और उस का लश्कर दरिया के बीच में पहुंचा तो अचानक दरिया मौजें मारने लगा और सब सड़कें खत्म हो गई और फ़िरऔन अपने लश्करों समेत दरिया में गर्क हो गया।
         

Post a Comment

0 Comments